फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत प्रेत और जमीन विवाद में पांच का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार को खैराही व आरंगपानी गांवों से अलग-अलग मामलों में पांच लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि खैराही गांव में जमीन व हिस्सेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने विवाद करने के आरोप में छोटेलाल व दूसरे पक्ष के हरिश्चन्द्र तथा विजय कुमार को पकड़ लिया। उधर, आरंगपानी गांव के खोखरीमहुआ टोले में भूतप्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में प्रथम पक्ष से रामलखन यादव पुत्र बैजनाथ यादव व द्वितीय पक्ष के बबई यादव पुत्र देवनाथ यादव को पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया किपकड़ गए सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें