फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोमवार को जिले में अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने राबर्ट्सगंज, हिंदुआरी, चंडी तिराहा, मारकुंडी घाटी आदि स्थानों पर जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहनों का चालान किया गया। टीएसआई वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस ओर परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। एआरटीओ पीएस राय के साथ कई जगहों पर जांच की गई। इस दौरान 40 वाहन बगैर हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के मिले। ऐसे में उनका चालान किया गया। इसी तरह गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत स्थान पर वाहन खड़ा करके इधर-उधर जाने वाले 20 वाहनों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें