चोपन में रैन बसेरा का फीताकाटकर शुभारंभ करती नपं अध्यक्ष फरीदा वेगम।
- फोटो : SONBHADRA
चोपन। नगर पंचायत चोपन अध्यक्ष फरीदा बेगम ने मंगलवार को बैरियर रामलीला मैदान के समीप रैन बसेरा का शुभारंभ की। रैन बसेरा में दो गज दूरी के अनुरूप बिस्तर लगाए गए हैं। सैनिटाइजर एवं मास्क भी यहां नि:शुल्क उपलब्ध है। चेयरमैन ने कहा कि नगर में किसी भी काम से आने जाने वाले लोग सर्दी से बचाव के लिए रैन बसेरा में ठहर सकते हैं। यहां नि:शुल्क कोई भी यात्री या फिर गरीब व्यक्ति ठहर सकता है। इसकी देखरेख के लिए कर्मचारी लगाए गए है। रैन बसेरा में जो भी यात्री आएगा उसको नि:शुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोने का भी प्रबंध किया गया है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि रैन बसेरा में आने वाले मुसाफिरों के लिए रहने, नहाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि रैन बसेरा में ठहरने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। इस मौके पर सावित्री देवी, मनीष सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, अंकित पांडेय, राकेश सिंह, नीरज जायसवाल, मंसूर आलम, निर्मोल्य सिंह, जितेंद्र, बुल्लू श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, रोबिन, अनुज, अनीश अहमद आदि उपस्थित रहे।