चोपन। नगर पंचायत चोपन अंतर्गत ड्राइवर कॉलोनी में बने नवनिर्मित पार्क का शनिवार को चेयरमैन फरीदा बेगम ने लोकार्पण किया। इसके पश्चात पार्क में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। पार्क का निर्माण होने से मोहल्ले के शारीरिक कसरत करने वाले युवाओं, बच्चों व महिलाओं में उत्साह है।
नगरवासी क्रांति सिंह,एसके मेहता, एसएन प्रसाद डीके यादव ने नगर में कराए जा रहे सार्वजनिक कार्यों की सराहना की। सुबह-शाम के समय अनावश्यक घूमने के बजाय अब यह पार्क लोगों के लिए शारीरिक कसरत करने के साथ ही बच्चों के लिए खेलने व मनोरंजन का एक अच्छा स्थान साबित होगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक विकास व आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए नगर पंचायत नाली निर्माण, रास्तों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, आधुनिक शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाओं के निर्माण को लेकर सक्रिय कार्य करती रही है।
पार्क में की गई रंग-बिरंगी चित्रकारी आकर्षक का केंद्र रही। चेयरमैन ने बताया कि लोगों की मांग पर इस सुंदर पार्क का निर्माण कराया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने बताया कि पार्क में विभिन्न प्रकार के स्लोगन व बेहतरीन चित्रकारी लोगों का मन मोह लेगी। इस मौके पर ईसीआरकेयू के अध्यक्ष उमेश सिंह, एसके मेहता, सभासद कुशल सिंह, राजन जायसवाल, दिनेश जैन, अमित सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, दिनेश पांडेय, अनीश अहमद, संतोष कुमार, एसजे मौर्या, एसके सिंह, मीना देवी, जीतू सिंह, नीरज जायसवाल, राकेश सिंह, संतोष वर्मा आदि रहे।