सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में बाल उद्यान के समीप शुक्रवार को चेयरमैन रूबी प्रसाद सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। यहां 4 पुरुष और 2 पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसमें 1 दिव्यांगजन शौचालय भी शामिल है।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन रूबी प्रसाद ने स्वच्छता अपनाने की अपील की। कहा कि शौचालय का प्रयोग करें और अपने घरों के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहा कि नगर में आने वाले लोगों को इस शौचालय के निर्माण से सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर ईओ विजय कुमार यादव, डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, वार्ड सदस्य उषा जैन, अनवर अली, संजय व राजीव आदि मौजूद रहे।