फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से गलत तरीके से जारी तीन जाति प्रमाण पत्र हो सकते हैं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील से गलत तरीके से आरक्षित जाति वर्ग का प्रमाण पत्र हासिल कर सरकारी योजनाओं के तहत आरक्षण का लाभ लेने के आरोप में तीन लोगों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। करीब एक माह पहले हुई शिकायत की जांच के बाद तहसीलदार ने तीनों आरोपियों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी के यहां संस्तुति की है। तहसील से जारी गलत प्रमाण निरस्त किए जाने की संस्तुति की जानकारी मिलने पर फर्जी प्रमाण पत्र हासिल करने वालों में खलबली मची हुई है। तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने बताया कि करीब एक माह पहले शिकायत हुई थी कि कुछ लोग तहसील से गलत तरीके से जाति प्रमाण हासिल कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। शिकायत में तीन लोगों पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का निवासी बताकर गलत तरीके से जनजाति वर्ग का प्रमाण पत्र हासिल कर लिए जाने आरोप लगाया गया था। तहसीलदार ने बताया कि इस शिकायत की जांच की गई। जांच में गलत तरीके से हासिल जाति प्रमाण पत्र के आधार पर डुमरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नौकरी किए जाने का मामला सामने आया। इसी तरह से जामपानी गांवनिवासी एक अन्य व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से हासिल जाति प्रमाण पत्र के आधार पर एक मेडिकल कालेज में दाखिला लिए जाने का मामला सामने आया। जबकि बघमंदवा गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति द्वारा गलत करीके से हासिल जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी योजना का लाभ लिए जाने का मामला पकड़ में आया। तहसीलदार ने बताया कि जांच में शिकायत सही मिलने पर तीनों आरोपियों के तहसील से जारी प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें