फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केंद्रीय सुरक्षा बलों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय फोर्स का जिले में आना शुरू हो गया है। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा बलों ने बुधवार को पन्नूगंज क्षेत्र में मार्च किया। एरिया डोमिनेशन के तहत आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ सदर संजीव कटियार के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों ने पन्नूगंज से मार्च आरंभ किया। रामगढ़ बाजार से होते हुए काशीपुरा, शिवाला, गुरौटी आदि गांवों में पहुंचे। वापस रामगढ़ से पन्नूगंज थाना पहुंचकर मार्च समाप्त हुआ। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों को चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन की मदद की अपील की। भयमुक्त रहने के लिए भी आश्वस्त किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें