फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है केंद्र सरकार : रामराज गोंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव प्रभारी सोनभद्र द्वारिका पाल का स्वागत हुआ। प्रदेश सचिव द्वारिका पाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसानों की समस्याओं पर सरकार मौन है। किसानों पर अत्याचार चरम पर है। सरकार उनकी समस्याओं को अनसुना कर रही है। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड में कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रही है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, शेतराम केशरी, बृहस्पति भारती, सालिग्राम कन्नौजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें