फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पौधे भी रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर केक काटा। पाैधे लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के हर बूथ पर सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पौधरोपण कर रहे हैं। हम ऐसे जननायक का जन्मदिन मना रहे हैं, जो देश की गरीब, मजदूर, नौजवान, आदिवासी महिला सहित वर्ग की लड़ाई लड़ने वाले हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, रामभरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, हिदायतुल्ला खां, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी कस्बा के डीसीएफ काॅलोनी स्थित सपा कार्यालय गोंडवाना भवन में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव, गौस मुहम्मद खां, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह अग्रहरि, प्रेम शंकर पांडेय, आशा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें