कोन। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाएं। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से जुलूस मार्गों पर आने वाली बाधाओं को समन्वय से दूर कराने की अपील की। संवाद