दुद्धी ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र महुली तृतीय पर बंद पड़ा ताला एवं कार्रवाई की संस्तुति करते सीड?
- फोटो : SONBHADRA
बाल विकास परियोजना अधिकारी दुद्धी ने बुधवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली सहायिका सहित छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी। सीडीपीओ के साथ मुख्य सेविका चंद्रावती और सुधा अंजुला ने क्रमश: सात व तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंद मिले केंद्र कोरगी, महुली द्वितीय, दुम्हान प्रथम, दीघुल द्वितीय और महुली तृतीय केंद्र की पांच कार्यकर्ताओं व एक सहायिका के मानदेय भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी। सीडीपीओ शैलेश प्रजापति ने बताया कि अनुपस्थित पाई गई पांच कार्यकर्ता चंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, मीना देवी, कलावती देवी, मीना देवी और सहायिका नीलम देवी सहित छह लोगों के मानदेय भुगतान पर रोक लगाई गई। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालन में उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।