फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक स्थल अबाड़ी का सीडीओ ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्राकृतिक स्थलों को पूर्ण रूप से विकसित कर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से और लोगों को पर्यटन क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध हो जिसको बेहतर ढंग से विकसित एवं व्यवस्थित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को अबाड़ी पर्यटन स्थल का दौरा किया। सीडीओ ने अबाड़ी में सामुदायिक शौचालय, वहां पर निर्मित हो रहे पांच दुकानों का निर्माण जल्द पूर्ण करने तथा पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजनाओं की समीक्षा की। पांच दुकानों का निर्माण कार्य और प्लास्टर हो गया है। इसके तत्काल पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया। दुकान को पूर्ण करा कर वहीं के आजीविका समूह के महिलाओ को संचालन के लिए देने का निर्देश दिया। पर्यटक स्थल पर पर्यटकों के लिए पांच बांस के हट बनाए जाने के लिए डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया। कहा कि इसे एक सप्ताह में पूर्ण किया जाना है, कार्य तेजी लाने की हिदायत दी। अबाड़ी में निर्मित हो रहे गेट को पूर्ण किए जाने के लिए संबंधित सचिव को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में जो भी पर्यटक क्षेत्र है उसको विकसित किया जाना है। जिससे जो भी पर्यटक आते हैं, उनके लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सकें। ताकि जिले में पर्यटकों की संख्या को बढ़ाया जा सके। यहां के पर्यटन क्षेत्रों की विकास करने एवं वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की इस पर कार्य किया जा रहा है अबाड़ी को विकसित करने के साथ ही जनपद के और भी पर्यटक स्थल को विकसित किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम अरुण जौहरी, एमजी रवि, डीपीसी अनिल केशरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें