लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते सीडीओ डॉ.अमित पाल
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को कोविड-19 एल-1 और एल-2 अस्पताल का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एल-1 व एल-2 अस्पताल परिसर, प्रवेश व निकास के अलावा वार्डों को कवरेज सीसी कैमरे से किया जाय। उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के नियमित देखभाल करने का निर्देश दिया। कहा कि संभावित संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी लायी जाय। ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ायी जाय। सफाई व सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने संक्रमित मरीजों का कवरेज टाइम यानी अस्पताल में भर्ती कराने की टाइमिंग दुरुस्त की जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, डॉ. पीके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता टीएन सिंह आदि रहे।