अनपरा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अवर अभियंता पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, चतुर्थ श्रेणी के प्रमोशन का कोटा पूर्व की भांति 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को अवर अभियंता की भांति 4200 एवं 2600 का ग्रेड पे देने और 14 जनवरी 2000 के बाद समाप्त किये गये पदों को फिर से बहाल करने की मांग भी की। उन्होंने वर्ष 2007 से अब तक संविदा कर्मियों के ईपीएफ के मद में की गयी कटौती की सीबीआई जांच कराने और पूर्व में हुए थर्ड पार्टी आडिट की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी मांग की।