फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी के एएसपी ने दर्ज किया ग्रामीणों का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में तीन वर्ष पूर्व वन भूमि पर कब्जा हटाने के दौरान वन और पुलिस विभाग की टीम पर हमले की जांच सीबीसीआईडी ने शुरू कर दी है। शनिवार को सीबीसीआईडी वाराणसी के एएसपी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही थाना पुलिस से भी पूछताछ की। गांव में वन भूमि पर कब्जा लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों ने वन भूमि पर मड़ई लगा ली थी और करीब तीन एकड़ जमीन की जोताई कर दी थी। 2018 में तत्कालीन थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक, सिपाहियों के साथ ही वन विभाग की टीम ने भूमि को खाली कराने का प्रयास किया था। कब्जा करने वालों ने पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। पथराव में तत्कालीन एसआई सत्य प्रकाश सिंह समेत वन कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में नंदू गोड़ को मुख्य आरोपी बनाया था। बाद में जमीन पर कब्जा करने वाली महिलाओं ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत किया था कि वन और पुलिस महकमे ने उनका उत्पीड़न किया है। शनिवार को सीबीसीआईडी वाराणसी के एएसपी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने गांव में पहुंचकर मुख्य आरोपी नंदू गोड़ व कुछ महिलाओं के साथ ही ग्राम प्रधान रामनरेश जायसवाल का बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीबीसीआईडी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें