फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी स्पोर्टिंग क्लब खैराही टीम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। केजीएन क्रिकेट क्लब खैराही में चल रहे क्रिकेट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला केजीएन क्रिकेट क्लब खैराही और जमाल स्पोर्टिंग क्लब सुकृत के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीबी स्पोर्ट्स क्लब खैराही की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 99 रन बनाया। इसके जवाब में जमाल स्पोर्टिंग क्लब टीम 87 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जेसीबी स्पोर्टिंग क्लब खैराही की टीम ने मैच का फाइनल जीत हासिल कर लिया। मैच में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नन्हे को दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हसन को दिया गया। मुख्य अतिथि जेएसपी महाविद्यालय कसया के प्रबंधक डा. प्रसन्न पटेल और विशिष्ट अतिथि हंस वाहिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र रहे। संचालन जमाल कौसर और मिनहाज अहमद ने किया। कमेंटेटर गुलशन अहमद और प्रदीप ने किया। इस मौके पर सैयद आलम, शाहनवाज, बिलाल अहमद, जुबेर, शमशाद कुमार, सुनील कुमार, रामधनी, अवधेश कुमार, रशीद अंसारी, शाहिद, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें