फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के जरहा वन क्षेत्र के बघाडू से रिहंद जलाशय से बालू का अवैध खनन और परिवहन का खेल धडल्ले से चल रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी दर्जनाें ट्रकों और टीपरों से बालू का परिवहन भी जारी है। इस बीच दर्जनों ट्रैक्टर व टिपर के जरिए खनन और परिवहन की बार-बार शिकायतों के बीच रेनुकूट वन प्रभाग के एसडीओ भानेन्द्र सिंह की अगुआई में उड़ाका दल टीम ने सोमवार की रात जरहा के बघाडू नदी सहित रिहन्द डैम क्षेत्र में छापा मारा। जहां बालू के खनन और परिवहन में शामिल दो ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया। इस दौरान टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर अबैध खनन सहित सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया। इस दौरान कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर से बालू खाली कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से कई ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। वही अधिकारियों ने डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों पर जंगल की जमीन में रास्ता बनाने, खनन करने और वन कर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। वन रेंज अधिकारी जरहां राजेश सिंह ने बताया कि तीरथ निवासी जरहा, पंकज निवासी अम्माडॉड, विभूति सिंह निवासी खम्हरिया और नसीम खा निवासी राजो के खिलाफ वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें