फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी का सामान बंटवारे को लेकर झगड़ रहे दो चोर पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के क्रिश्चियन कॉलोनी में रविवार की रात दो मोबाइल चोरों को स्थानीय लोगों ने उस समय पकड़ लिया जब दोनों चोर आपस में सामान बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। रहवासियों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी शैलेश मार्टिन और अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि कॉलोनी में अक्सर संदिग्ध देखे जा रहे हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे दो युवक चोरी के मोबाइल के बंटवारे को लेकर आपस में मारपीट कर रहे थे। इस पर स्थानीय लोग वहां एकत्रित हुए और पूरा मामला समझे। दोनों के पास से मिले मोबाइल फोन के पासवर्ड के बारे में जब लोगों ने जानकारी ली तो दोनों कोई जवाब नहीं दे सके। दोनों ओबरा के किसी व्यक्ति का मोबाइल होना बता रहे थे। इस पर स्थानीय लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर एक की पहचान फिरोज और दूसरे की पहचान छोटेलाल के रूप में हुई। सेलफोन पर मामले की सूचना थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी ने मौके पर सिपाहियों को भेजकर दोनों को कोतवाली बुलवाया। रात में अवधेश विश्वकर्मा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की मानें तो दो दिन पहले एक चोर छत पर रखे एसी का केबल काटते हुए पकड़ा गया था। उसकी पिटाई कर लोगों ने छोड़ दिया था। आए दिन हो रही इस तरह की घटना को देखते हुए लोगों ने रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें