फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच हजार रुपये रिश्वते लेते कानूनगो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। भूमि की पैमाइश के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत लेते घोरावल तहसील के कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से रिश्वत में लिए गए रुपये भी बरामद हुए। आरोपी कानूनगो को गिरफ्तार कर शाहगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घोरावल तहसील क्षेत्र के डोमखरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) मटरू लाल से संपर्क किया। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने इसके लिए दस हजार रुपये की मांग की। काफी प्रयास के बाद भी वह बिना रुपये लिए पैमाइश करने के लिए तैयार नहीं हुआ। करीब छह माह से तहसील के चक्कर काटते परेशान हो चुके जितेंद्र ने गूगल की मदद से एंटी करप्शन इकाई मिर्जापुर का नंबर तलाशा। दस मार्च को अफसरों से फोन पर संपर्क कर उन्हें अपनी समस्या बताई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर इकाई के इंस्पेक्टर विनय सिंह, वाराणसी इकाई की संध्या सिंह, अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को घोरावल पहुंची। यहां जितेंद्र को केमिकल लगे पांच-पांच सौ के दस नोट राजस्व निरीक्षक को देने के लिए सौंपे। टीम के बताए अनुसार जितेंद्र ने राजस्व निरीक्षक मटरू लाल को रुपये थमाए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने रुपये जेब में रखे, एंटी करप्शन टीम ने तत्काल उसे दबोच लिया। पानी से हाथ धुलाते ही नोटों पर लगे केमिकल के कारण राजस्व निरीक्षक के हाथ लाल हो गए। टीम उसे गिरफ्तार कर शाहगंज थाने लाई। वहां भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया। टीम में एंटी करप्शन इकाई के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय, सुनील यादव, विनोद कुमार, सुमित भारती, अश्वनी पांडेय आदि शामिल रहे। इस बाबत सीओ घोरावल अमित कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा है। उसके विरुद्ध शाहगंज थाने में केस दर्ज कराया है। सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

पैमाइश के बदले कानूनगो की रिश्वत लेते पकड़े जाने की सूचना मिली है। इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर सिंह, एसडीएम, घोरावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें