सदर कोतवाली क्षेत्र इमरती कालोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने आलमारी और बॉक्स तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
इमरती कालोनी निवासी सुनील कुमार चौबे के मुताबिक उनके पिता की तबीयत खराब है। साईं हॉस्पिटल में तीन दिन से वे भर्ती हैं। बृहस्पतिवार की रात में इमरती कॉलोनी स्थित मकान में कोई नहीं था। रात में चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। दरवाजा का ताला तोड़ने के बाद घर में रखे आलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा नकदी रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक 25 हजार रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठी, 25 चांदी का सिक्का, सोने की ज्युतिया पांच, चांदी की पायल एवं अन्य आभूषण चोरी हुई है। पीड़ित के मुताबिक ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। तीन दिन पहले विंध्यपूरी कालोनी स्थित दूसरे आवास पर भी चोरी हुई थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसआई संजीव कुमार राय ने मौका मुआयना किया।