सोनभद्र। दो दिन पूर्व राबर्ट्र्सगंज स्थित कांशीराम शहरी आवासीय परिसर में बच्चों को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि पूनम की तहरीर पर तारा, उनके बेटे, बेटी और पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि तारा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। उधर तारा का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच बगैर किए उनके नाबालिग लड़के और लड़की के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज कर लिया। इसकी जांच होनी चाहिए।