फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। कोरोना की चपेट में आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पोस्ट पर भाजपा के नेताओं ने कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया था। बरगवां के एक युवक द्वारा फ़ेसबुक पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद बरगवां थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बरगवां थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी कि आरोपी लवलेश कुमार वैश्य निवासी औड़गड़ी द्वारा फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते सीएम के जल्दी मरने की कामना की है। साथ ही नेताओं को कोरोना संक्रमित बताते हुए उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की है। इससे लोग भाजपा के लोग आक्रोशित थे। तनाव के बीच कोई अप्रिय घटना घटना ना हो इसलिए मामले को संज्ञान में लेकर आमजन में उत्पन्न आक्रोश को देखते हुए आरोपी युवक के फेसबुक अकाउंट की मॉनिटरिंग कराकर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक लवलेश वैश्य की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें