फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एससी-एसटी व छिनैती के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय एडीजे द्वितीय स्पेशल कोर्ट एससी-एसटी के आदेश पर चार लोगों पर एसएसी-एसटी व छिनैती के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिलशादपुर थाना तेजी बाजार निवासी सुरेश चंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते वर्ष 28 अक्तूबर रात नौ बजे वह ट्रेन से जौनपुर जंक्शन पर उतरा था। उसे लेने के लिए उसके घर से उसका पुत्र दुर्गेश बाइक से जौनपुर जंक्शन आ रहा था। कलिंजरा मोड़ के पास चार लोगों ने उसके लड़के को रोक लिया। गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पर्स भी छीनने लगे। बाइक भी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह से वह भागकर धनियामऊ की तरफ गया। धनिया मऊ पहुंचते ही चारों लोगों ने उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उन लोगों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और छिनैती के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें