फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक साल से लेखपाल की रिपोर्ट न मिलने पर मामला लंबित, भड़के मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने ओबरा तहसील सभागार में तो डीएम और एसपी ने घोरावल तहसील में सुनवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया। कुल 516 मामले में 41 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

मण्डल आयुक्त विंध्याचल मंडल डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने ओबरा तहसील में समस्याओं को सुना। खरौंधी गांव से संबंधित शिकायती पत्र में एक वर्ष बाद भी एसडीएम न्यायालय से धारा-116 के मुकदमे को निस्तारण क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट उपलब्ध न कराने के कारण न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।
संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने तहसील के न्यायालय एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा और न्यायालय में धारा-116 के संबंध में निर्देश दिया कि प्राथमिक डिक्री के बाद प्राप्त पत्रावलियों में संबंधित समय से रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित किया जाए। राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि मौके पर पैमाइश करके पत्रावलियों में अपनी रिपोर्ट समय से प्रेषित करें।
विज्ञापन

पांच वर्ष से अधिक लंबित मुकदमे के निस्तारण पर जोर दिया। 89 शिकायतें सुनते हुए मौके पर 12 मामले निस्तारित किए गए। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार आदि रहे। डीएम बीएन सिंह व एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने घोरावल तहसील में फरियाद सुनी।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। यहां 173 प्रार्थना पत्र आए, इसमें 15 मामले निस्तारित कराए गए। शेष 158 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कराने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज तहसील में एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव व एएसपी कालू सिंह व तहसीलदार अमित कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना। यहां कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुई। यहां 11 मामले निस्तारित किए गए। दुद्धी तहसील में एसडीएम सुरेश राय जनता की समस्याओं से अवगत हुए।
विज्ञापन

यहां कुल 71 शिकायती पत्र मिले। यहां तीन मामले निस्तारित किए गए। इस मौके पर बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें