फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। लॉक डाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दंत चिकित्सक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोरवा थाने में आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मोरवा के एक निजी दंत चिकित्सक डॉ. घनश्याम बिष्ट द्वारा फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विनाशक एवं आतंकवादी बताते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से आमजन में रोष व्याप्त है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। मोरवा थाने के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. घनश्याम बिस्ट के फेसबुक अकाउंट की जांच करा कर उसके विरुद्ध धारा 153, 505 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें