सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध गबन का केस दर्ज किया है।
एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक कन्हैया लाल यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी संस्था गांवों में समूहों के माध्यम से कर्ज देने का काम करती है। करमा क्षेत्र में काम करने वाले चंदौली निवासी एक कर्मचारी ने 27 केंद्रों से 118 लोगों से जमा कराए 23 लाख 46 हजार 924 रुपये और मिर्जापुर निवासी एक अन्य व्यक्ति ने करमा क्षेत्र के 10 केंद्रों से 39 लोगों के 9 लाख 9 लाख 51 हजार 321 रुपये लिए। यह राशि कंपनी में जमा नहीं कराया। मामला सामने आने के बाद दोनों कर्मचारी कुल 32 लाख 98 हजार रुपये का गबन कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर गबन का केस दर्ज किया है।