फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देवरानी का काट काटने वाली जेठानी और जेठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में महिला के साथ मारपीट व कान काटकर अलग करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम आरोपी जेठ व जेठानी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहांडी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी मां बचिया यादव के नाम गांव में दो बीघा जमीन है। वो और उसका बड़ा भाई राजमनी दोनों अलग-अलग रहते हैं। उक्त जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद है। आरोप लगाया कि बीते 7 मई को बड़े भाई राजमनी और भाभी डंगरी मेरे घर के दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पत्नी महिमा (24) के साथ उसके बड़े भाई राजमनी व भाभी डंगरी मारपीट करने लगे। भाभी डंगरी ने अपने दांत से पत्नी का कान काटकर अलग कर दिया। जिसका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि आरोपी राजमणि और उसकी पत्नी डंगरी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें