फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से अप्राकृतिक दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पूर्व चंदौली जिले के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने के साथ ही तरह-तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाता है, जिससे उसे कई तरह की समस्या हो गई है। पीड़िता की तहीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और सास, ननद, ससुर सहित सात पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें