सोनभद्र। जिला अस्पताल में मरीजों को ले जाने के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी और उसके बाद दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक के भाई पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकेश मौर्या ने बताया कि वे सात अप्रैल काे निजी वाहन से लोढ़ी अस्पताल में अपने एक मित्र को देखने गए थे। वहां चार पहिया वाहन पर सवार प्रदीप पांडेय और वाहन चला रहे उसके भाई उपेंद्र पांडेय ने जानबूझकर उसके वाहन में जोरदार टक्कर मारा। इससे उसका हाथ टूट गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उपेंद्र पांडेय पर केस दर्ज किया है। बताते चलें कि उपेंद्र को कोतवाली पुलिस ने अस्पताल से मरीज उठाने के आरोप में पकड़ा था।