फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ठगी के मामले में चौदह माह बाद केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करीब 54 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने 14 माह बाद केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में बिचपई निवासी गुड्डू खान ने बताया कि 14 दिसंबर 2022 की शाम उसे एक काॅल आया। फोन करने वाली महिला ने केडिट कार्ड पर 40001 रुपये पेनाल्टी की बात कही। पीड़ित ने केडिट कार्ड का उपयोग नहीं करने की बात कही। महिला ने पेनाल्टी से बचने के लिए एक एप डाउनलोड कराया। उस पर जरुरी जानकारी डालते ही उसके खाते से 53909 रुपये कट गए।
विज्ञापन

बताया कि ठगी की शिकायत करने वो सदर कोतवाली गया, मगर केस दर्ज नहीं किया गया। ऑनलाइन साइबर काइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज करवाई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस खाते में पैसा गया उसका डिटेल लेकर थाने जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने घटना के चौदह माह बाद पंजाब निवासी रीना के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें