फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध खनन मामले मे हुआ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा थानांतर्गत बेलवादह स्थित पहाड़ी पर अवैध खनन करने के मामले मे पुलिस ने खनिज अधिकारी की तहरीर पर बेलवादह के वीके सिंह स्टोन फर्म पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

खनिज विभाग के सर्वेक्षण अधिकारी योगेश शुक्ला ने अनपरा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गत बृहस्पतिवार को दुद्धी एसडीएम के आदेश पर स्थानीय लेखपाल राकेश कुमार के साथ ग्राम पिपरी सोनवानी में अवैध खनन परिवहन की जांच में गए थे। वहां अनपरा तापीय परियोजना के नाम दर्ज भूमि से बोल्डर और लाल मोरम खनन एवं परिवहन कर पास मे ंबन रहे सड़क और पटरी के निर्माण में उपयोग किया जा रहा था। निर्माण के लिए लैंको परियोजना ने वीके सिंह स्टोन बेलवादह के फर्म को वर्क आर्डर दिया है। इस खनन का कोई भी कागज फर्म के पास नहीं है। अनपरा पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें