भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिले की कई समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व सांसद ने हाथीनाला से गोविंदपुर आश्रम तक अक्सर लगने वाले जाम का जिक्र करते हु सड़क को चौड़ा करने की मांग की। साथ ही पटवध से बसुहारी तक की सड़क निर्माण कार्य में भी शीघ्रता लाने की जरूरत बताई। घाघर नदी पर अधूरे पुल के निर्माण का भी मुद्दा रखा। डीएमएफ फंड से जिले के सभी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज तक पक्की सड़कों के निर्माण की मांग किया। वहीं उन्होने मिर्जापुर में निर्मित इंजीनियरिंग कालेज का नाम अशोक सम्राट के नाम पर रखने पर धन्यवाद दिया।