बभनी। थाना क्षेत्र के बैना गांव में मंगलवार की रात में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में पुलिस ने संजय कुमार धरकार पुत्र राजाराम निवासी बैना की तहरीर पर सात लोगों सहित पांच सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की रात में जमीन के विवाद को लेकर रामप्यारी व उसके अन्य लोगों ने रात में अचानक राजाराम व उसके परिवार पर अचानक हमला कर दिया। जिससे सात लोग घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर हो गई है। मारपीट करने वालों रामप्यारी, गनेशी, सुखराम, ह्रदयनारायण, जवाहर, रामसागर, बालरुप सहित पांच सात अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट करने वाले सभी आरोपी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि संजय कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।