फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के बीडीओ उमेश सिंह, एडीओ पंचायत समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित ग्राम पंचायत सदस्य राजपुर राजाराम के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट से जारी आदेश के बाद हुई है। आरोप है कि बीडीओ, एडीओ समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

पीड़ित राजाराम का कहना है कि वह ग्राम पंचायत सदस्य और निर्माण समिति का अध्यक्ष भी है। आरोप है कि 14 मार्च को बीडीओ ने फोन कर उन्हें कार्यालय में बुलाया। जब वह पहुंचे तो वहां पर पहले से ही एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, उनके पति और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि आरटीआई के तहत जो सूचनाएं मांगे हो उसे दिया जाना संभव नहीं है। उसमें सभी लोग फंस सकते हैं।
उसने कहा कि यही लिख दे दिजिए कि सूचना देना संभव नहीं है। इतना सुनते ही सभी आग बबूला हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं बीडीओ ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित सदस्य राजाराम की तहरीर पर सदर ब्लॉक के बीडीओ उमेश सिंह, एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव, राजपुर की ग्राम प्रधान मीरा देवी, प्रधान के पति राजकुमार के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें