फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के नकटू गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की है। थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने बताया कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोती के टोला नकटू में विवादित जमीन पर घर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में एक पक्ष की सुकुआरी पत्नी रामनरायन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी चतुरानंद जायसवाल और उनके दो पुत्र शिवकुमार व पुष्पराज ने मकान निर्माण करते समय मौके पर आकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें