फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर के एक निजी अस्पताल में महिला की हुई मौत का मामला गरमा गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।
विज्ञापन

बहुअरा कमारडीह निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि दस अक्तूबर को उनकी बहू सुमन पत्नी अनिल कुमार का ऑपरेशन से प्रसव कृधा हास्पिटल में हुआ। बच्चा ठीक पैदा हुआ, लेकिन बहू की ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से कुछ नसें कट गई। डॉक्टर यह कह कर कि मेरा एक हास्पिटल वाराणसी में है, वहां ठीक से दवा हो जाएगी, वहां ले गया और भर्ती कराकर आ गया। उसका आरोप है कि डाक्टर की लापरवाही के कारण बहू की मृत्यु मंगलवार को हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें