फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चेक बाउंस होने पर व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने 20 लाख रुपये के लेन देन के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में हेमा सिंह ने बताया कि उनके पति व नगवां ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रशांत सिंह ने राबर्ट्सगंज नगर के एक दुकानदार रवि कुमार अग्रवाल को 20 लाख रुपये उधार दिया था। इसके बदले 10 लाख, पांच लाख और पांच लाख रुपये के तीन चेक अलग-अलग तिथियों के दिए गए थे। इसी बीच पति की मृत्यु होने पर रुपये जब उन्हाेंने रुपये मांगे तो आनाकानी करने लगे। बाद में आठ लाख रुपये लौटाने की बात कहते हुए शेष 12 लाख की अदायगी के लिए चार-चार लाख के तीन चेक दिए। जब इसे बैंक में लगाया तो गया चेक बाउंस हो गया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि अग्रवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आठ लाख रुपये रुपये न लौटाने पर जब उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। चुकता न करतररउसे लौटाया नहीं जा रहा है। वहीं तरह तरह की धमकी दी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर 20 लाख रूपये हड़पने के आरोप में वैराईटी बाजार के संचालक रवि कुमार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें