सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने जाति सूचक शब्दों के प्रयोग, जान से मारने की धमकी देने और कर्मी को अपमानित करने के आरोपों में स्टेट बैंक राबर्ट्सगंज के मैनेजर और एक अन्य कर्मी पर केस दर्ज किया है।
हर्ष नगर निवासी आलोक रावत ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि वे स्टेट बैंक की शाखा राबर्ट्गंज में आठ महीने से सफाई का काम करता है। उसके रिश्तेदार ने शाखा से लोन कराया था। लोन होने के बाद बैंक कर्मी अनिल प्रजापति ने उसे बुलाया लोन के संबंध में एक शर्त रखा, जिसे पूरा करने को लेकर उसने नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कुछ दिन पूर्व वो बैंक में पैसा निकालने गया था। वहां बैंक मैनेजर और उक्त कर्मी ने पानी पीने को लेकर उसे अपमानित किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्टेट बैंक के मैनेजर राहुल कुमार और कर्मी अनिल पर केस दर्ज किया है।