सोनभद्र। बिजली बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को हाइडिल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में चेकिंग की गई। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एके चौधरी के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान अशोक नगर कॉलोनी, संतनगर काॅलोनी एवं अकड़हवा बस्ती में जांच की गई। इस दौरान 12 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा और 28 लोगों का बिल जमा नहीं करने कनेक्शन काटा गया। टीम में सहायक अभियंता कृपाशंकर यादव, नरेंद्र मीणा, रामेंद्र पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।