फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूर्व प्रधान सहित 11 लोगों पर जमीन कब्जाने के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना पुलिस ने बिल्ली मारकुंडी के पूर्व प्रधान सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा, धमकी देने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के लंका निवासी राजेश प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी के दो आराजी में जमीन बैनामा कराया है। बताया कि उनके बाहर रहने का फायदा उठाकर पास पड़ोस के कुछ लोग बिल्ली मारकुंडी के पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम के उकसाने पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी आरोपियों ने उनकी जमीन की मेड़ काटकर उसे अपने जमीन में मिला लिया था। पता चलने पर जब पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसे धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत तत्कालीन एसडीएम से की। इसके बाद कब्जा छुड़ाकर जमीन का कब्जा उन्हें दिलाया गया था। अब एक बार फिर से आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूर्व प्रधान राजाराम, शंभूनाथ, सरजू, जवाहिर, हजारी यादव, निज्जत यादव, लक्ष्मण यादव, बलिराम सहित ग्यारह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें