फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म मामले में केस
विज्ञापन

दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों के ऊपर अलग-अलग तिथियों में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। वहीं पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि 16 नवंबर 2020 को गांव के ही दो युवक उसकी पुत्री को घर से कहीं ले गए। उसका आरोप है कि दो-तीन दिन के अंतराल पर बारी-बारी से उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। बेटी ने आपबीती बताई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। कहा कि महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें