फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारपीट और वसूली में एक नामजद समेत दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने जबरन ट्रक को कब्जे में लेने, मारपीट और वसूली के आरोप में एक नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी सुरेश पाल ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उसके 14 चक्का ट्रक को सदर कोतवाली क्षेत्र के अमलौधा गांव निवासी एक युवक चलाता था। वह भाड़े की धनराशि में हेरफेर कर देता था। इस कारण उसे काम से हटा दिया। इससे नाराज होकर उसने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर मधुपुर से राबर्ट्सगंज आने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर कब्जे में ले लिया। 45 हजार रुपये भी छिन लिए। मारपीट कर ट्रक को भी अपने कब्जे में लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुभाष पाल और उसके अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें