घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में पुत्र की पिटाई से महिला घायल हो गई। इस संबंध में सोमवार को पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार धरसड़ा वासी वेदमति (45) ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र रिंकू ने रविवार की रात उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट किया। पुलिस ने वेदमति का मेडिकल परीक्षण और उपचार घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। वेदमति की तहरीर पर रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।