दंपती समेत छह के खिलाफ केस
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी पीड़ित पुनवासी की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव निवासी लालजी, उसकी पत्नी अतवारी देवी, बेटे और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।