सदर कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति, देवर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मई 2021 में बढ़ौली निवासी विकाश चौबे से हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच पूर्व में उसने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। हालांकि तब सभी ने कभी परेशान न करने का भरोसा दिया। मगर बाद में उसे फिर से प्रताड़ित करने लगे। पिटाई कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति विकास चौबे, जेट राहुल, जेठानी रीना, सास शीला चौबे पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।