दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ठेमा नदी से बालू खनन कर परिवहन कर रहे दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने बघाडू के वन दरोगा बंधु राम के तहरीर पर की है। दिए तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को डिफ्टी रेंजर आरके मौर्य, वन रक्षक छोटेलाल आदि बघाडू कंपार्ट नंबर एक में गश्त कर रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर ठेमा नदी की तरफ से बालू का लोडिंग कर आते देखा। टीम को देख ट्रैक्टर चालक जबरन बालू गिराकर भाग गया। जानकारी करने पर पाया कि उक्त ट्रैक्टर चालक मो.रजा हुसैन व स्वामी जाहिर हुसैन निवासी दिघुल का है। पुलिस ने उक्त प्रकरण में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।