फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार नामजद समेत 35 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में बनाए गए मतगणना स्थल पर बीते 12 मई को मतदान सामग्री लेकर जा रही पिकअप को रोके जाने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चार नेताओं सहित 35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चुनाव कार्य में जा रही पिकअप को रास्ते में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भ्रामक प्रचार के उद्देश्य से रोक लिया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। इस पर चार राका यादव, दिनेश केशरी, विपिन कश्यप, अखिलेश जिज्ञाशु व 35 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें