फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी परमिट बनाने और ट्रकों को पास कराने में 32 पर केस, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी ईएमएम 11 प्रपत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाने और अधिकारियों की लोकेशन लेकर वाहन पास कराने के मामले में 32 लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक ईश्वर चंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चकिया निवासी चालक अनिल कुमार, अज्ञात क्रशर प्लांट के स्वामी सहित अन्य पर 24 घन मीटर गिट्टी चोरी करने, ईएमएम 11 प्रपत्र बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी, जालसाजी, कूटरचना और खनिज नियमावली, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी शिकारगंज चकिया निवासी चालक अनिल कुमार, अज्ञात क्रशर प्लांट मालिक, सिक्योरिटी पेपर के स्वामी मे. मां भंडारी देवी प्लांट संचालक शिवकुमारी निवासी भगवानपुर वाराणसी और सिंदुरिया चोपन निवासी विजय पाठक, मारकुंडी निवासी इंद्रदेव पांडेय, सत्यदेव पांडेय, संजय चौबे, आशीष गुप्ता, सुनील उर्फ कल्लू, ज्ञानचंद अग्रहरी, विनय गुप्ता व अन्य का नाम सामने आया। उनके विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वीर लोरिक पत्थक मारकुंडी घाटी के पास से वांछित विजय पाठक सिंदुरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो बरामद हुई, जिसका कागजात नहीं मिला। वहीं बरामद मोबाइल से वाट्सएप पर कई लोगों को फर्जी जीएसटी पेपर, परिवहन प्रपत्र, कूटरचित दस्तावेज, इएमएम 11 प्रपत्र भेजा गया मिला। साथ ही कई वाहन चालकों और उनके मालिकों से वार्ता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें