सोनभद्र। एमवी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में मंगलवार को बभनौली में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चक्काजाम करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे 21 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नामजद और अज्ञात व्यक्तियों पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केशव प्रसाद निवासी पूरब मोहाल सिनेमा रोड, अमन कुमार निवासी पसही खुर्द रॉबर्ट्सगंज और बाबूलाल निवासी आमोखर रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।