फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक समेत100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। आचार संहिता का उल्लंघन करना भाजपा विधायक को भारी पड़ गया। कोन थाने में बुधवार को झारखंड के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मंगलवार को भवनाथपुर (झारखंड) के भाजपा विधायक भानूप्रताप शाही कोन क्षेत्र के रामगढ़, मिश्री, बागेसोती समेत अन्य स्थलों पर मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के साथ चुनाव प्रचार करने गये थे। प्रचार के दौरान काफी भीडभाड इकट्ठा कर करना नेताओं को भारी पडा गया। शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वाड डाला के प्रभारी / सहायक विकास अधिकारी महिपाल लाकरा की तहरीर पर विधायक व मंडल अध्यक्ष समेत 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता व कोविड के मद्देनजर 31 जनवरी तक भीडभाड इकट्ठा ना करने के लिए निर्वाचन आयोग का स्पष्ट आदेश है। ऐसी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें